चेनारी: चेनारी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर सबराबाद से तेलारी जाने वाली ग्रामीण पथ पर मिला अज्ञात युवती का शव
Chenari, Rohtas | Jul 27, 2026 चेनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे स्थित सबराबाद से तेलारी जाने वाली ग्रामीण पथ पर सोमवार कि अहले सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. अज्ञात युवती की गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।