कालपी: लमसर में दलित ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, दबंगों और भूमाफियाओं पर निर्माण रोकने व गांव छोड़ने की धमकी देने का आरोप
Kalpi, Jalaun | Jun 20, 2026 कालपी के ग्राम लमसर के ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर 2 बजे संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजेश पांडेय से शिकायत कर बताया कि वर्षों से खाली पड़ी जमीन का उपयोग कंडे व घूरा रखने के लिए करते आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने उसी स्थान पर निर्माण कार्य शुरू किया तो गांव के कुछ कथित दबंगों और भूमाफियाओं ने काम रुकवा दिया और गांव छोड़ने की धमकी दी है।