बुढ़ार: बुढार में चाकूबाजी: युवक गंभीर रूप से घायल, धारा 307 के तहत मामला दर्ज
बुढार थाना क्षेत्र के रीजनल गेट के पास होली खेलने के दौरान पुरानी रंजिश में चाकूबाजी हो गई। आरोप है कि अन्नू दास बैरागी व साथियों ने रोहित लोधी सहित चार युवकों पर हमला कर दिया। रोहित गंभीर घायल है, जिसे शहडोल से जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने 307 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने की पुष्टि पुलिस ने गुरुवार सुबह 8 बजे की है।