अनूपपुर: राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित, राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
लोक प्रशासन में निष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज अनूपपुर जिले में 'राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस' मनाया गया। इस दिवस का मुख्य लक्ष्य प्रशासनिक अधिकारियों को जनहित के कार्यों के प्रति पुनः संकल्पित करना और शासकीय सेवा के उच्चतम आदर्शों को बनाए रखना है।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ 'वंदे मातरम' के सामूहिक गायन के साथ किया गया।