🌾 धान अधिप्राप्ति में 100% उपलब्धि |
अब CMR एवं गेहूँ लक्ष्य प्राप्ति पर फोकस
आज दिनांक 19 जून 2026 को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति, CMR (Custom Milled Rice) आपूर्ति एवं गेहूँ अधिप्राप्ति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
✅ धान अधिप्राप्ति में जिले की बड़ी उपलब्धि
जिले को निर्धारित 1,80,902 मीट्रिक टन धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त हुई।
🌾 CMR आपूर्ति की प्रगति
• कुल लक्ष्य : 1,23,810 मीट्रिक टन
• अब तक आपूर्ति : 98,611.405 मीट्रिक टन
• उपलब्धि : 79.64%
📌 श्रेणीवार उपलब्धि
➡️ Raw CMR : 92.78%
➡️ Parboiled CMR : 75.62%
राज्यस्तरीय समीक्षा के अनुसार जिले की उपलब्धि 79.65% दर्ज की गई है।
📍 प्रखंडवार समीक्षा में बेहतर प्रदर्शन
औरंगाबाद, नवीनगर, मदनपुर एवं कुटुंबा क्षेत्रों में बेहतर प्रगति दर्ज की गई। कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों को विशेष कार्ययोजना बनाकर अभियान मोड में कार्य करने का निर्देश दिया गया।
🏭 राइस मिलों को स्पष्ट निर्देश
सभी मिल संचालकों को लंबित सीएमआर की शीघ्र आपूर्ति एवं समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।
🌾 गेहूँ अधिप्राप्ति की स्थिति
• लक्ष्य : 4,505 मीट्रिक टन
• अब तक खरीद : 1,451.64 मीट्रिक टन
• लाभान्वित किसान : 232
• उपलब्धि : 32.22%
💳 किसानों के भुगतान की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि सभी लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण कर समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
🎯 जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि धान एवं गेहूँ अधिप्राप्ति, CMR आपूर्ति तथा भुगतान से जुड़े मामलों में अभियान मोड में कार्य कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें।
#औरंगाबाद #धान_अधिप्राप्ति #CMR #गेहूँ_खरीद #किसान #सहकारिता
Co-operative Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar
108 views | Aurangabad, Bihar | Jun 19, 2026