थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। 05 मई 2026 को दोपहर 12 बजे शमशान घाट औद्योगिक क्षेत्र के पास से अरुण यादव निवासी बरईटोला को पकड़ा गया। तलाशी में एक तमंचा .315 बोर व एक जिंदा कारतूस मिला। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।