जगदीशपुर: यूको आरसेटी ने पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित बाढ़ राहत शिविर में लोगों को दी पशुपालन की जानकारी
बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों को आपदा की स्थिति से उबरने के साथ आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू की गई है। यूको आरसेटी, भागलपुर ने जिला प्रशासन के सहयोग एवं समन्वय से पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित बाढ़ राहत शिविर में आवासित लोगों के लिए स्वरोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया।