मुगलसराय: अमोघपुर में जलनिकासी की स्थिति बदहाल, सड़क पर फैला गंदा पानी
अमोघपुर में जलनिकासी व्यवस्था खराब होने से मुख्य मार्ग पर गंदा पानी जमा हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कते आ रही है । सोमवार दोपहर 03 स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है। जिससे दुर्गंध व बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं प्रधान सुनील चौहान ने कहा कि नाली में मलबा फंसने से पानी ओवरफ्लो हो रहा है। जल्द ही समाधान होगा।