बेगूसराय: विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र वृद्ध मतदाताओं की होम वोटिंग प्रक्रिया, DM ने दी जानकारी
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के निर्वाचन प्रक्रिया को सुगम, समावेशी एवं सभी वर्गों के लिए सुलभ बनाने के लिये एक महत्वपूर्ण पहल की गयी है. इसके तहत अनुपस्थित मतदाताओं के लिये डाक मतपत्र के माध्यम से होम वोटिंग कराई गयी. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा शनिवार की शाम 05:00 बजे मिली.