बक्सर: तकनीक और नवाचार से मत्स्य पालन को मिलेगा नया बल, किसान गोष्ठी में वैज्ञानिकों ने दी आधुनिक जानकारी
Buxar, Buxar | Jul 10, 2026 भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र, बक्सर में राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर "तकनीक और नवाचार से मत्स्य किसानों का सुदृढ़ीकरण" विषय पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 58 प्रगतिशील मत्स्य पालकों ने भाग लिया, जिनमें 3 महिला मत्स्य पालक शामिल रही।