अनूपपुर: अनूपपुर रेलवे फ्लाईओवर में देरी पर कलेक्टर सख्त, 10 अप्रैल तक का दिया अल्टीमेटम
जिला मुख्यालय में रेलवे फाटक पर बन रहे करीब 20 करोड़ रुपये लागत के फ्लाईओवर ब्रिज के निर्माण में हो रही देरी पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया है। ठेकेदार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी गई है कि 10 अप्रैल तक काम में गति नहीं आई तो ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की जाएगी। यह भी स्पष्ट किया है कि विलंब के चलते आवंटित राशि पर 6% जुर्माने का प्रस्तावित होगा ।