मुज़फ्फरनगर: शहर में खुलेआम गुंडागर्दी, 20 युवकों ने हथियारों के साथ किया तांडव, वीडियो वायरल
युवाओं की बढ़ती गुंडागर्दी फिर सामने आई है। साकेत कॉलोनी की रेलवे पटरी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें 20 से अधिक युवक रुमाल बांधकर सरिए, हॉकी और डंडे लेकर खुलेआम तांडव करते दिखे। हैरानी यह कि पुलिस ने सिर्फ एक युवक को पकड़ा, बाकी फरार हैं। गांधी कॉलोनी के बाद अब साकेत कॉलोनी भी दबंगों का नया अड्डा बनती दिख रही है। शहर की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।