मुज़फ्फरनगर: मजदूर की मौत पर परिजनों का हंगामा, लैंटर डालते समय करंट का कहर, पत्नी और 2 मासूमों के सहारे छूट गया अरफात
थाना खालापार क्षेत्र में लैंटर डालते समय करंट लगने से मजदूर अरफ़ात की मौत हो गई। मकान मालिक द्वारा बिजली सप्लाई बंद होने की जानकारी मिलने पर अरफ़ात तारों को पीछे करने लगा, तभी घोर लापरवाही के चलते उसे जोरदार करंट लगा और अस्पताल में मृत घोषित किया गया। हादसे के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।