प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, अफीम और गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अफीम, गांजा, डोडा पोस्त और गांजे के हरे पौधे बरामद किए हैं। एएनटीएफ उप महानिरीक्षक अभिजीत सिंह ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. के निर्देशन में प्रदेशभर में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगा