गोरखपुर: गोरखपुर में बिजली संकट से जनता बेहाल, कटौती और ट्रिपिंग ने बढ़ाई परेशानी
गोरखपुर में भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। रुस्तमपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 15 हजार घरों की बिजली सप्लाई ठप होने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। चिलमापुर, भरवलिया, आजाद नगर, बेतियाहाता समेत कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। पंखे और कूलर बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सब