जलालाबाद: जलालाबाद मंडी में पल्लेदारी करने गया व्यक्ति हुआ लापता, थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद के गांव कुड़री चकचंद्रा सेन निवासी कमला ने आज पुलिस को बताया कि हमारे पति नेक अली पुत्र झांगड़ी 30जून को रोज की तरह सुबह 6बजे नवीन मंडी जलालाबाद को पल्लेदारी करने के लिए कह कर घर से गए परंतु शाम को घर वापस नहीं आए। फिर परिजनों ने तलाशना शुरू किया मगर आज तक कोई सुराग नहीं मिला। परिवार वालो का रोरो कर बुरा हाल है