जलालाबाद: याकूबपुर के फर्रुखाबाद रोड पर जीप ने बाइक व पैदल यात्री के मारी टक्कर,दो घायल
शाहजहांपुर जनपद याकूबपुर फर्रुखाबाद रोड पर गांव कटयुली निवासी रत्नेश पुत्र महेंद्र सिंह बाइक से जलालाबाद से अपने गांव लौट रहे थे तभी एक जीप चालक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। जीप चालक मए गाड़ी से मौके से फरार हो गया। बाइक लड़खड़ाकर पैदल यात्री से टकराई जिस गांव कोठी वाला बाग निवासी नारायण पुत्र नत्थू का सर फट गया और घायल हो गया।