जलालाबाद: गांव नारायणपुर में करंट लगने से एक व्यक्ति हुआ बेहोश, सीएचसी में इलाज जारी
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव नारायणपुर निवासी महेश पाल पुत्र श्री कृष्ण पाल अपने घर में इनवर्टर के तार लगा रहे थे तभी उनको बिजली का करंट लग गया। जिससे वह आंशिक रूप से झुलस गए और बेहोश हो गए। परिजनों नें उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद में भर्ती कराया जहां उनका अभी तक इलाज चल रहा है।