कोडरमा: गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न, गुरु सिंह सभा में सजा विशेष दीवान
सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 556वां प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को भव्य तरीके से सजाया गया और कई विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 5 नवंबर को प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में विशेष दीवान सजाया गया।