विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ और टाटीझरिया में महाअष्टमी पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब, गूंजे देवी जयकारे
विष्णुगढ़ और टाटीझरिया में महाअष्टमी पर उमड़ी श्रद्धा की सैलाब, गूंजे देवी जयकारे। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर रविवार को विष्णुगढ़ और टाटीझरिया प्रखंड का पूरा क्षेत्र पूरी तरह देवी भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक मधुर देवी गीतों से फिजा गूंजती रही।