सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के रावतपुरा गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी के साथ लापता हुई किशोरी, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के रावतपुरा गांव में 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई। पुत्री के प्रेमी के साथ लापता होने के बाद उसके पिता ने जरिया थाना क्षेत्र के इटैलिया बाजा गांव के निवासी एक युवक पर पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए चिकासी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।