थावे: रिखईं टोला गांव में बाइक सवार युवकों ने आपसी विवाद को लेकर एक युवक को पीटा, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
थावे थाना क्षेत्र के रिखई टोला गांव में आपसी विवाद को लेकर बाइक सवार युवकों ने एक युवक पर लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।