थावे: भुसाव गांव में घर के बाहर बैठी महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला, सदर अस्पताल में भर्ती
थावे थाना क्षेत्र के भुसाव गांव घर के बाहर बैठी एक महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड में हमला कर दिया। हमले में जख्मी महिला को सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि महिला के हाथ पैर सहित कई जगहों पर आवारा कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया है।