पूरनपुर: स्कूलों पर किताबों और ड्रेस में कमीशनखोरी का आरोप, मुख्यमंत्री से जांच की मांग की गई
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम मुझा खुर्द निवासी पूर्व प्रधानपति राशिद खां ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर एक इंटर कॉलेज व स्कूलों में किताबों और ड्रेस के नाम पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे कक्षा 5और 3 में पढ़ते हैं। स्कूल द्वारा बताई गई दुकान से किताबें खरीदने पर दुकानदार ने 50 से 60 प्रतिशत कमीशन स्कूल को देने की बात की