Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
azadmanojbjp
No video available
95
2
जय बाबा केदारनाथ हर हर महादेव 🚩🚩 दर्शन कीजिए बाबा केदारनाथ धाम का
36.3k views |
Musahri, Muzaffarpur
| May 12, 2022
MORE NEWS
चार अपहरणकर्ता को Police ने दबोचा, घटनास्थल से चंदन सकुशल बरामद... #reels #muzaffarpur #bihar #Extortion #abduction #kidnappers #ransom #police #muzaffarpurssp #mithanpura #Kudhani #vaishali #UttarPradesh #baliya
Musahri, Muzaffarpur | Aug 21, 2026
स्कूल से चोरी और तोड़फोड़ से भड़के नौनिहाल, सड़क पर बेंच-डेस्क रखकर लगा दिया जाम, देखिए बच्चों का ये अनोखा विरोध!
Musahri, Muzaffarpur | Aug 21, 2026
विश्व उद्यमिता दिवस पर मुजफ्फरपुर में जिला स्तरीय स्टार्टअप कार्यक्रम आयोजित मुजफ्फरपुर: विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट (LNMCBM) एवं मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) के स्टार्टअप सेल के संयुक्त तत्वावधान में “स्केल अप एंड मार्केट एक्सेस” विषय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, मुजफ्फरपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव ने सात स्टार्टअप का शुभारंभ किया। उन्होंने उपस्थित छात्रों, युवा उद्यमियों एवं स्टार्टअप संस्थापकों को संबोधित करते हुए बिहार सरकार द्वारा स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने युवाओं से “जॉब सीकर नहीं, जॉब प्रोवाइडर बनने एवं उद्यमिता (entrepreneurship) विकसित करने” का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए युवाओं को नए विचारों के साथ आगे आना चाहिए। उन्होंने स्टार्टअप संस्थापकों को आश्वस्त किया कि प्रशासन की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। प्रशासनिक अथवा मार्केटिंग से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे उनसे संपर्क कर सकते हैं और उनकी ओर से यथासंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा जिन सात स्टार्टअप का शुभारंभ किया गया, उनमें शामिल हैं: Yaadgarpal.com Quick Ayur Frame Digital Solutions Private Limited Sponso Business India Pvt. Ltd. MNO Swadeshi India Pvt. Ltd. Hydraedge Healthtech Pvt. Ltd. Hostlio Stays Management Pvt. Ltd. कार्यक्रम में महाप्रबंधक श्री विजय शंकर प्रसाद ने भी छात्रों एवं उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने बिहार स्टार्टअप पॉलिसी के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देते हुए उद्योग विभाग, बिहार सरकार से सीड फंड प्राप्त करने की प्रक्रिया और आवश्यक चरणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने युवाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक डॉ. मनीष कुमार ने छात्रों को अपने-अपने क्षेत्र में नवाचार एवं नए प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और नए विचारों के माध्यम से समाज एवं राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में LNMCBM स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. किशोर पार्थ तथा MIT स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. संजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्टार्टअप के संस्थापकों ने अपनी सफलता की कहानी, संघर्ष, अनुभव और उद्यमिता के सफर को छात्रों के साथ साझा किया। इससे छात्रों को स्टार्टअप शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने की व्यावहारिक जानकारी मिली। कार्यक्रम के अंत में प्रोजेक्ट मैनेजर श्री आशुतोष कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में जिला स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर श्री कुणाल सिंह एवं श्री राकेश कुमार साह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम ने मुजफ्फरपुर के छात्रों, युवा उद्यमियों और स्टार्टअप संस्थापकों को सरकारी योजनाओं, फंडिंग, मार्केट एक्सेस तथा स्टार्टअप को स्केल करने के अवसरों की जानकारी देने के साथ-साथ बिहार में मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का संदेश दिया।
Musahri, Muzaffarpur | Aug 21, 2026
स्कूल में हुई चोरी पर पुलिस कार्रवाई नही होने पर सड़क पर उतरे बच्चे
Musahri, Muzaffarpur | Aug 21, 2026
एमएसकेबी स्कूल में चोरी से नाराज छात्रों ने किया सड़क जाम, कार्रवाई की मांग मुजफ्फरपुर जिले के एमएसकेबी स्कूल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज छात्रों ने शुक्रवार सुबह स्कूल के बाहर सड़क पर बेंच-डेस्क लगाकर जाम कर दिया। छात्रों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि तीन दिन पहले स्कूल से चार पंखों की चोरी हुई थी। इस मामले में गुरुवार को पुलिस की मौजूदगी में बयान भी दर्ज कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों का कहना है कि उसी रात स्कूल परिसर से समर्सिबल मोटर भी चोरी हो गई। आक्रोशित छात्रों ने कहा कि जब स्कूल की संपत्ति ही सुरक्षित नहीं है तो पढ़ाई कैसे होगी। पंखे चोरी होने के कारण भीषण गर्मी में कक्षाओं में बैठना मुश्किल हो गया है, वहीं मोटर चोरी होने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। छात्रों ने मांग की कि चोरी की घटनाओं में शामिल स्मैकियों और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
Musahri, Muzaffarpur | Aug 21, 2026
2