भादरा: पालिका अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया में सैनी का नामांकन वापस हुआ, भाजपा की स्थिति हुई मजबूत
भादरा पालिका अध्यक्ष चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी पार्षद बलवंत सैनी ने शुक्रवार को नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी मांगीलाल गोयल को सैनी ने समर्थन दिया। नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर भाजपा के मांगीलाल गोयल और इंडिया गठबंधन के नरेंद्र लीडर मैदान में रह गए हैं।