आंवला: आसपुर में नाला खुदवाने व राशन कम मिलने के संबंध में ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत
आंवला के ग्राम आसपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को दी शिकायत में बताया गांव का पानी नाले में जाता था परंतु कुछ लोगों ने नाला बंद कर दिया जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है, तथा सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान से राशन कम दिया जाता है आरोप है प्रत्येक कार्ड धारक को 5 किलो कम राशन दिया जा रहा है। उन्होंने नाला खुदवाने और राशन पूरा दिलवाने की मांग की है।