आंवला: आंवला के गांव ढिलवारी निवासी पीड़ित ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की शिकायत
आंवला तहसील क्षेत्र के गांव ढिलवारी निवासी रंजीत कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया, मैं स्वयं अधिवक्ता हूं ग्राम बिलोरी में स्थित भूमि में 1/3 भाग का सहखातेदार हूं। आरोप है सहखातेदार ने छल कपट करके न्यायालय को गुमराह कर धोखाधड़ी करते हुए भूमि दर्ज कराने के लिए आवेदन किया, जिसमें मेरा फर्जी शपथ पत्र और हस्ताक्षर बनाने का आरोप लगाया है।