आंवला: मनोना में कुत्तों का आतंक, एक बकरी व 4 लोगों को किया घायल
आंवला तहसील क्षेत्र के गांव मनोना में कुत्तों का आतंक जारी है। इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एक कुत्ते ने 5 वर्ष के बच्चे दानिश और 5 वर्ष की बच्ची माहिरा तथा 7 वर्ष के बच्चे राजेश और एक व्यक्ति बासु निवासी मनोना सहित एक बकरी पर हमला कर दिया और उक्त बच्चों आदि को काटकर घायल कर दिया।