अल्बर्ट एक्का (जारी): बूमतेल गांव में अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल, थाना प्रभारी की मदद से अस्पताल पहुंचा
जारी प्रखण्ड क्षेत्र के बूमतेल गांव में शनिवार को एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक की पहचान बरवाडीह निवासी अभिषेक बड़ाइक (28 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए चैनपुर अस्पताल पहुंचाया।