बक्सर: 32 साल बाद बक्सर कोर्ट में हत्या का फैसला, 4 दोषी पाए गए, फैसला सुरक्षित
Buxar, Buxar | Dec 18, 2025 बक्सर कोर्ट ने सिमरी थाना कांड संख्या 116/1993 में 32 साल पुराने हत्या मामले में चार लोगों को दोषी पाया है। मामला 13 अगस्त 1993 का है, जब आम के बगीचे के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में अशोक कुमार की भाला मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के शरीर के आर-पार भाला हो गया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।