सिरसागंज: थाना नसीरपुर पुलिस की कार्रवाई, करनपुर की पुलिया अंडरपास से वांछित आरोपी को तमंचा और खोखा कारतूस सहित किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नसीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को पुलिस टीम ने करनपुर की पुलिया अंडरपास से एक वांछित अभियुक्त को अवैध असलाह सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना से संबंधित .315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।