प्रतापगढ़: बेटे के घर में मां ने धर्म के भाई के साथ मिलकर कराई लाखों की चोरी, दिया वारदात को अंजाम
प्रतापगढ़ जिले की रठांजना थाना पुलिस ने सेमलोपुर गांव में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी की साजिश घर की ही महिला ने अपने धर्म के भाई के साथ मिलकर रची थी। दोनों ने मिलकर महिला के ही बेटे के घर से नकदी और जेवरात चोरी किए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद क