होमवर्क नहीं किया तो टीचर ने मारा थप्पड़? 6 साल के बच्चे को आया हार्ट अटैक, CCTV से मचा हड़कंप
विशाखापट्टनम के एक स्कूल से 6 साल के मासूम बच्चे की मौत का बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एलकेजी में पढ़ने वाला बच्चा होमवर्क पूरा नहीं कर पाया था। CCTV फुटेज में बच्चा लाइन में खड़ा नजर आ रहा है। इसी दौरान वह रोने लगा और शिक्षक द्वारा कथित तौर पर थप्पड़ मारने के तुरंत बाद शिक्षक के ऊपर गिर पड़ा। बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में मौत को संदिग्ध हार्ट अटैक से जोड़ा जा रहा है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना के बाद परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
#VisakhapatnamNews #SchoolNews
#BreakingNews #CCTVFootage #IndiaNews