खरगोन। मेनगांव स्थित कन्या आवासीय छात्रावास की अधीक्षिका के वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबन के विरोध में मंगलवार को छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधीक्षिका को दोबारा पदभार दिलाने की मांग को लेकर छात्राएं 8 किलोमीटर पैदल कलेक्ट्रेट के लिए निकल पड़ीं। सूचना मिलते ही एसडीएम सत्येंद्र बैरवा, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश दी।