मैनपुरी: ओछा क्षेत्र में पेड़ काटने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार पर किया हमला, कई लोग गंभीर रूप से घायल
थाना औंछा क्षेत्र के बिक्रमपुर निवासी पंकज ने एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि जमीन पर लगे पेड़ों को जबरन उखाड़ने का विरोध करने पर दबंगों ने एक ही परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया. इस मारपीट में एक युवती और दो महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।