अररिया: अररिया में 14 अगस्त को जॉब कैंप, सेल्स ट्रेनी के 20 पदों पर होगी भर्ती
Araria, Araria | Aug 13, 2026 जिला नियोजनालय एवं संयुक्त श्रम भवन, अररिया के कार्यालय परिसर में 14 अगस्त, शुक्रवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। कैंप की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी। इसमें नवभारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, पूर्णिया द्वारा सेल्स ट्रेनी के पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन लिया जाएगा।