विदिशा: नटेरन के दासखजूरी में 33 वर्षीय व्यक्ति ने खाया जहर, शनिवार को मेडिकल कॉलेज में मौत, शाम तक नहीं हुआ PM
नटेरन के दास खजूरी में रहने वाले 33 वर्षीय बालचंद आदिवासी ने अज्ञात कारण से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे नटेरन अस्पताल लेकर पहुंचे, हालत में सुधार न होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज विदिशा रेफर किया गया दोपहर 1:30 बजे मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई लेकिन शाम 5 बजे तक पीएम नहीं हो सका इसकी वजह से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।