रायसेन: रायसेन भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने की सौजन्य भेंट
Raisen, Raisen | Apr 27, 2026 सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय रायसेन में बाड़ी क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान राजकुमार गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।