उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग की योजनावार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में 15वें वित्त आयोग, पीएम-एबीएचआईएम सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रथम चरण में जिला स्तरीय समिति की समीक्षा की गई,जिसमें 15वें वित्त पर चर्चा की गई।