सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित अविनाश गौतम ने एसएसपी को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अंकित कुमार और देवेंद्र पंवार ने संगठित गिरोह बनाकर बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी की।