पचरुखी: चांप गांव के समीप टेंपू की ठोकर से महिला हुई जख्मी, ग्रामीणों ने पहुंचाया हॉस्पिटल
चांप गांव के समीप शुक्रवार की संध्या टेंपू की ठोकर से एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला को स्थानीय लोगों की मदद से सिवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़रम निवासी फुलजहां खातून सिवान से लौटने क्रम में चांप के समीप टेम्पु से उतर कर सड़क क्रॉस कर रही थी। इसी दौरान पीछे आई टेंपू ने ठोकर मार दिया।