चक्रधरपुर: पंचवटी मंदिर के समीप जननायक समिति के नौ वर्ष पूरे, सेवा एवं सम्मान समारोह आयोजित
चक्रधरपुर की जननायक समिति के गौरवशाली नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को पंचवटी मंदिर, स्टेशन के समीप सेवा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति की नौ वर्षों की सेवा यात्रा को याद करते हुए सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।