भादरा: तीन गांव के चार मंदिरों में रात्रि के समय हुई चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
भादरा, 7 जून। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच शनिवार रविवार मध्य रात्रि अज्ञात चोरों ने तीन गांवों के चार मंदिरों को निशाना बनाकर दानपात्र और अन्य सामान चोरी कर लिया। एक ही रात में कई धार्मिक स्थलों पर हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव गदरा ढाका भनाई के ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र चोरों को गिरफ्तार करने कीमांग की।