बीना: खिमलासा थाना क्षेत्र: 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजन थाने के लगा रहे चक्कर
Bina, Sagar | Nov 8, 2025 खिमलासा थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 वर्षीय किशोरी जो दसवीं में पढ़ती है। और 25 अक्टूबर को स्कूल गई थी। लेकिन शाम को वापस नहीं लोटी। परिजन किशोरी की तलाश करते रहे। इसके बाद परिजन ने खिमलासा थाने में शिकायत दर्ज कराई वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जिसको लेकर परिजन खिमलासा थाने से लेकर बिना एसडीओपी व एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।