बीना: मूडरी प्राइमरी स्कूल में मध्यान भोजन वितरण में नियमों का उल्लंघन, समूह संचालक कर रहे मनमानी
Bina, Sagar | Nov 7, 2025 मामला मूडरी प्राइमरी स्कूल का है। जहां पर समूह संचालक की मनमानी के चलते बच्चों को मेंन्यू अनुसार बच्चों को मध्यान भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा। शुक्रवार को प्राइमरी स्कूलमें दाल रोटी बच्चों को उपलब्ध कराई गई। जबकि मेन्यू अनुसार शुक्रवार को दाल रोटी के अलावा सब्जी भी दी जानी थी।लेकिन समूह संचालक की मनमानी के चलते दाल रोटी से ही बच्चों को गुजारा करना पड़ा।