सरीला: जिगनी गांव में 2 लाख रुपये की नगदी और सोने के जेवरात लेकर घर से भागी 16 वर्षीय किशोरी, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 16 वर्षीय एक किशोरी कूड़ा फेंकने के बहाने घर से भाग कर फरार हो गई है। किशोरी अपने साथ 2 लाख रुपए की नगदी और सोने के जेवरात भी साथ ले गई है। वहीं लापता हुई किशोरी के पिता ने दो युवकों के विरुद्ध चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।