मुरैना में संभागीय पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित
मुरैना के अग्रवाल सेवा सदन में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संभागीय पत्रकार सम्मेलन एवं पत्रकार-समाजसेवी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं और शासन-प्रशासन व जनता के बीच सेतु की भूमिका निभाते हैं। जनसमस्याओं को सामने लाने और समाज को सकारात्मक दिशा देने में पत्रकारिता का महत्वपूर्ण योगदान है।
कार्यक्रम में पत्रकारों और उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाले समाजसेवियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह में चंबल-ग्वालियर संभाग के बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।