ग्वालियर-मुरैना के लिए जीवन रेखा बनेगी चंबल-कोतवाल जल परियोजना
ग्वालियर-मुरैना की जलापूर्ति को मजबूत करने के लिए करीब 458 करोड़ रुपए की चंबल-कोतवाल जल परियोजना का केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने निरीक्षण किया।
कोतवाल डैम के इंटेकवेल, सांक नदी पर निर्माणाधीन पाइपलाइन ब्रिज और बानमोर के पास पाइपलाइन कार्य का जायजा लेते हुए सिंधिया ने समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना के तहत करीब 31 किलोमीटर पाइपलाइन के जरिए लगभग 150 एमएलडी पानी ग्वालियर पहुंचाया जाएगा।
परियोजना को 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। सिंधिया ने कहा कि यह परियोजना ग्वालियर-मुरैना की आने वाली पीढ़ियों की जल सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।