मोठ: टोड़ीफतेहपुर में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Moth, Jhansi | Jul 31, 2026 झांसी के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लठवारा में 17 वर्षीय 11वीं की छात्रा ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने रसोई का जंगला तोड़कर शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।